M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

राज्य परामर्शी मूल्य घोषित करनें व बकाये भुगतान को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन, गन्ना में आग लगाकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

राज्य परामर्शी मूल्य घोषित करनें व बकाये भुगतान को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन, गन्ना में आग लगाकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़

हापुड़। यूपी में गन्नें का मूल्य घोषित करनें व बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर गन्नें में आग लगाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेरणा शर्मा को सौंप ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नही किया गया है। गन्ने के इतिहास में इतना विलंब किसी सत्र में नहीं किया गया है हालाकि आपके द्वारा 25 सितंबर 2023 को आपके द्वारा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में आपने गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया था।
हाल में ही जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में एक कार्यक्रम में आपके द्वारा गन्ने के मूल्य में वृद्धि कर मूल्य घोषित करने की बात कही गई है
प्रदेश में इस बार प्राकृतिक आपदा एवं बीमारी के चलते गन्ना का उत्पादन कम होने के कारण शुगर मिलो एवं कोल्हू/ क्रेशर में प्राइसवार छिड़ी हुई है। क्रेशर में 400 कुंतल तक गन्ना खरीदा जा रहा है। किसान मूल्य घोषित न होने के कारण असमंजस की स्थिति में है
पंजाब एवं हरियाणा में गन्ने का मूल्य घोषित किया जा चुका है
आज दिनांक 2 जनवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित जिला मुखालय पर प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना पेराई सत्र 2023-24 का गन्ना मूल्य अविलंब घोषित करने का कष्ट करे।

इस मौके पर संजय हूण, रवि भाटी, राधे लाल त्यागी, कटार सिंह, राजेंद्र गुर्जर मोनू त्यागी अमित त्यागी, जितेंद्र नागर अनिल हूण, लीले प्रधान जी,तपेश गुर्जर, अर्पण तेवतिया, सुरेंद्र चौहान मनोज तोमर, विनोद तोमर आदि मौजूद थे।



 















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page