M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

बर्खास्त कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बर्खास्त कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हापुड़

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक बर्खास्त कांस्टेबल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव उदयपुर निवासी अरुण सिंधू (35) पुत्र ईश्वर सिंधू देर रात अपने कमरे में मौजूद था। इस दौरान परिजनों ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। शव फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अरुण की साल 2011 में यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी लगी। उसके बाद उसकी शादी हो गयी। उसकी पत्नी भी यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर है। उसके दो बच्चे भी हैं। चर्चा है कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होने के चलते दोनों अलग अलग रहने लगे। इस दौरान अरुण को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया और उसके बाद वो घर पर ही रहता था।



बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव में था। वह अपने चाचा सुधीर सिंधू और माता मंजू के साथ रहता था। जो अकेला रहने के कारण मानसिक तनाव में रहता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पटनीश कुमार का कहना है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page