M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रधानमंत्री करते हैं हमारे मन की बात: महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह

पिलखुवा: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात र्ग्यक्रम में हमारे मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे जन-जन की आवाज सुनकर उनके कल्याण के लिए कार्य करते हैं। वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके लिए देश प्रथम है और उसके हर नागरिक के जीवन स्तर में सुधार के लिए हर संभव कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता हैं। वे रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए पिलखुवा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बड़ी एलईडी पर देख और सुना। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुषमा सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग का महिला मोर्चा की जिला मंत्री सीमा जौहर, देहात मंडल अध्यक्ष संगीता गहलौत, ममता तोमर, अनीता राणा, ममता सेन, संतोष गहलौत, ने सम्मान किया।
भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व के सशक्त नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने गरीबों को घर और अन्न की चिंता से मुक्त किया है। वे सभी वर्गों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिला मंत्री सीमा जौहर, देहात मंडल अध्यक्ष संगीता गहलौत ने कहा कि जनमानस में देश और प्रदेश की सरकार को लेकर काफी उत्साह है। सभी को समान हक मिलने से देश तरक्की के प्रतिमान स्थापित कर रहा है। महिला वर्ग को सम्मान और सुरक्षा मिलने से आज हमारी बेटिया खेल, शिक्षा, विज्ञान और उद्यमिता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page