M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी है कैल्शियम, इन संकेतों से करें इसकी कमी की पहचान

हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी है कैल्शियम, इन संकेतों से करें इसकी कमी की पहचान

लाइफस्टाइल 

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये विभिन्न पोषक तत्व आपके शरीर के संपूर्ण और सही विकास में मदद करते हैं। कैल्शियम इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी मिनरल है। इसके अलावा यह नर्व फंक्शन, मांसपेशियों के कार्य और खून के थक्के सहित कई शारीरिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कैल्शियम के इन कार्यों से आप यह तो समझ ही गए होंगे कि यह हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो यह समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर में इसकी कमी की जल्द से जल्द पहचान की जाए, ताकि समय रहते इसकी कमी को दूर किया जा सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शरीर में कैल्शियम की कमी से नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जिसकी मदद से आप आसानी से यह पहचान कर पाएंगे कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है।

मांसपेशियों में ऐंठन

अगर आपको अक्सर मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होती है, खासकर पैरों में तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

दांतों में सड़न

चूंकि कैल्शियम दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है, इसकी कमी से दांतों में सड़न और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।



ऑस्टियोपोरोसिस

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो समय के साथ इसकी कमी से हड्डियां कमजोर और भुरभुरी हो सकती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है।



विकास में देरी

बच्चों में, कैल्शियम की कमी होने से उनकी वृद्धि और विकास में देरी हो सकती है, क्योंकि स्वस्थ हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम काफी जरूरी होता है।



सुन्नता और झुनझुनी

अगर आपको अक्सर हाथ-पैर की उंगलियों और चेहरे में सुन्नता और झुनझुनी महसूस होती है, तो यह कैल्शियम की कमी हो सकती है।



भुरभरे नाखून

कमजोर और भुरभरे नाखून भी कैल्शियम की कमी का ध्यान देने योग्य संकेत हो सकते हैं।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page