ATMS College of Education Menmoms
Crime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

होटल के बेसमेंट में हुक्का बार का भंडाफोड़ होटल में चल रहा था अवैध काम, पुलिस के पहुंचते ही भागे युवक-युवतियां 16 गिरफ्तार

होटल के बेसमेंट में हुक्का बार का भंडाफोड़ होटल में चल रहा था अवैध काम, पुलिस के पहुंचते ही भागे युवक-युवतियां; 16 गिरफ्तार

गाजियाबाद

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर एक में ग्रैंड वैली होटल के बेसमेंट में हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से प्रबंधक समेत 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। पांच हुक्का, पाइप, क्वाइल आदि बरामद हुआ है। दैनिक जागरण ने दो दिन पूर्व ही क्रिसमस और नववर्ष पर होटल व रेस्तरां में नशा परोसे जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से खबर पर मुहर लगी है।

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वसुंधरा सेक्टर एक के ग्रैंड वैली के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी वसुंधरा भूपेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। दरवाजा खुला तो अंदर धुआं भरा हुआ था।

16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस को देखकर युवक और युवतियां इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। सभी को थाने लाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी वसुंधरा भूपेंद्र सिंह की तरह से प्रबंधक समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह जन्मदिन की पार्टी करने के लिए यहां आए थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page