M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurModinagarNewsUttar Pradesh

युवती का कार में दिनदहाड़े अपहरण युवती थाने पहुंची पुलिस से कहा कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ प्रेमी के संग ही रहूंगी

युवती का कार में दिनदहाड़े अपहरण युवती थाने पहुंची पुलिस से कहा कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ प्रेमी के संग ही रहूंगी

मोदीनगर

मंदिर के सामने से युवती का कार में दिनदहाड़े अपहरण करने की घटना का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मंगलवार को मामला चर्चा में आया तो युवती मोदीनगर थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि उसका को

ई अपहरण नहीं हुआ। प्रेमी के संग ही रहूंगी।

अपनी मर्जी से बागपत गई थी युवती

वह अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से बागपत गई थी। उनकी मां उनके प्रेम-प्रसंग से खुश नहीं है। इसलिए उसने युवक व उसके परिवार के लोगों पर दबाव बनाने के लिए मोदीनगर थाने में अपहरण का झूठा किस्सा सुनाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिये हैं। दर्ज मुकदमे में पुलिस जल्द फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है।



प्रेम-प्रसंग पता चलने पर युवती को पीटा

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मेरठ के एक गांव की महिला नशा मुक्ति केंद्र चलाती हैं। वहां पर एक युवक व उसके पिता को कुछ महीने पहले भर्ती कराया गया था। इसी बीच महिला की बेटी व उक्त युवक के बीच बातें शुरू हो गई। उनमें प्रेम-प्रसंग हो गए। इस बारे में जब महिला को पता चला तो उसने युवती को बुरी तरह पीटा।



युवक से अलग रहने का दबाव बनाया, लेकिन युवती उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। परेशान आकर महिला ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। उसने युवक को कॉल कर 20 दिसंबर को मोदीनगर बुलाया। यहां एक मंदिर में दोनों की शादी कराने की बात तय हुई, लेकिन यहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद शादी नहीं हो सकी। उसी दिन युवती-युवक के साथ कार में बैठकर चली गई, जिसे युवती की मां ने अपहरण दिखाने की कोशिश की।



पुलिस अधिकारियों में समन्वय की दिखी कमी

मामला मीडिया में आने पर शासन तक इसकी गूंज गई। शासन स्तर से इसपर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से जवाब मांगा गया। पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। कुछ ही घंटों में मामले का पर्दाफाश किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय में कमी दिखी। डीसीपी ग्रामीण के एक्स हैंडल से इस घटना में एक आरोपित को गिरफ्तार करने का रिप्लाई किया गया, जबकि एसीपी मोदीनगर ने गिरफ्तारी की बात से इनकार कर दिया। हालांकि, रात में ही रिप्लाई के इस मैसेज को संशोधित करा दिया गया।



यह था मामला

मेरठ के परतापुर की एक महिला ने मोदीनगर थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया कि उनकी बेटी का दिनदहाड़े कार सवार आरोपितों ने अपहरण कर लिया। मंदिर के बाहर वे खड़ी थी। इसी बीच आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।





 



 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page