ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

मुख्यमंत्री के सपनों को धूमिल कर रहे हैं बिजली अधिकारी, फैक्ट्री लगनें में सहयोग के बजाएं उघमी को कर रहे हैं परेशान,भेज रहे हैं फैक्ट्री ना लगानें का नोटिस

मुख्यमंत्री के सपनों को धूमिल कर रहे हैं बिजली अधिकारी, फैक्ट्री लगनें में सहयोग के बजाएं उघमी को कर रहे हैं परेशान,भेज रहे हैं फैक्ट्री ना लगानें का नोटिस

हापुड़

हापुड़। जनपद में उघोगों की स्थापना के लिए जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उघमियों को उघोग लगानें के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, वहीं उनके अधिकारी उघमियों को परेशान कर रहे हैं,ऐसा ही एक मामला
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक उघमी द्वारा नई फैक्ट्री में बिजली कनेक्शन लगवानें की एवज में सुविधा शुल्क ना देनें पर बिजली अधिकारियों पर नए नए तरीकों से परेशान कर उन्हें नोटिस भेज रहे हैं। उद्यमी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से की है।

हापुड़ निवासी उद्यमी रिदम अग्रवाल ने बताया कि पिलखुवा के धौलाना मार्ग पर उनकी फैक्टरी निर्माणाधीन है। फैक्टरी का – कामकाज पूरा कराने के लिए विद्युत निगम से तीन केवीए के कनेक्शन का आवेदन किया था। कनेक्शन देने की एवज में एसडीओ व जेई ने सुविधा शुल्क की मांग की थी। जब सुविधा शुल्क नहीं दिया गया तो उसे एक लाख का एस्टीमेट बनाकर उनके पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि जब इसकी शिकायत डीएम, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी और मुख्यमंत्री से की। शिकायत के बाद विभाग ने एक नोटिस उन्हें थमा दिया। नोटिस में बताया गया है कि फैक्टरी के आसपास से 11 और 33 हजार केवीए की लाइन जा रही है, इसलिए उक्त स्थान पर फैक्टरी नहीं बनाई जा सकती है। वहीं, सुविधा शुल्क न देने की स्थिति में विभागीय अधिकारी उन्हें अधिक परेशान कर रहे है। निगम के एसई युके सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कराकर उद्यमी की समस्या का समाधान
कराया जाएगा।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page