M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

चाय बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को तलवार से वार कर हत्या कर दी

चाय बनाने में देरी पर पति ने पत्नी को तलवार से वार कर हत्या कर दी

गाजियाबाद

 मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फलजगढ़ में सिरफिरे पति धर्मवीर ने पत्नी सुंदरी(50) की तलवार से वार कर मंगलवार सुबह हत्या कर दी। वारदात को अंजाम चाय देरी से बनाने को लेकर दिया गया। सुंदरी की चीख सुनकर जब बच्चे मौके पर पहुंचे तो धर्मवीर ने उनपर भी वार किए।

आरोपी गिरफ्तार, मौके से तलवार बरामद

गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। आलाकत्ल तलवार मौके से बरामद हो गई है। मूलरूप से मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव कलंजरी का धर्मवीर बीस साल पहले यहां भोजपुर के गांव फजलगढ़ में रह रहा था

धर्मवीर ने तलवार से सुंदरी के गले पर किए ताबड़तोड़ वार

वह सब्जी बेचता था। पत्नी सुंदरी व छह बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार सुबह सुंदरी चाय बनाने के लिए छत पर चूल्हे के पास बैठी थी। इसी बीच आरोपित वहां आया तो चाय मांगने लगा। चाय बनाने में देरी हुई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए धर्मवीर ने पास में पड़ी तलवार लेकर सुंदरी के गले पर ताबड़तोड़ कर दिए।



ज्यादा खून बहने से हुई महिला की मौत

चीख सुनकर बच्चे मौके पर पहुंचे तो आरोपित ने उनपर भी वार किए। अधिक खून बहने से मौके पर ही सुंदरी की मौत हो गई। सूचना पर एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा। बेटे सोल्जर उर्फ कालू की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page