हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

हापुड़।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने एक व्यक्ति की गई हत्या के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर बीस-बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगया।
प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि मोहल्ला गोपीपुरा थाना हापुड़ नगर निवासी मनीष सैनी पुत्र दीपचंद सैनी ने हापुड़ नगर कोतवाली में एक तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि मेरा भाई बिटटू उर्फ ब्रजकिशोर तीस अक्टूबर 2016 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण घर के बाहर दोस्तों के साथ आतिशबाजी कर रहा था। मेरा भाई रात्रि में घर नहीं आया तो परिजनों ने सुबह को घर के आसपास उसे तलाश किया। घर के पास की लाईफ लाईन अस्पताल के बाराबर में खाली पड़े प्लाट में मेरे भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसके चेहरे व सिर पर चोट के निशान थे। जानकारी करने पर कुछ मोहल्ले वासियों ने बताया कि रात्रि में उसका भाई मोहल्ले के ही अंकुश पुत्र चंद्र सैनी, आशीष पुत्र जगदीश सैनी व अमित पुत्र संजय सैनी के साथ घूमता हुआ देखा था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में चल रही थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज मलखान सिंह ने मामले में मंलगवार को निर्णय सुनाया। न्यायाधीश मलखान सिंह ने मामले के तीनों आरोपी अंकुश, आशीष व अमित को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीनों दोषियों पर बीस-बीस हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही न्यायाधीश ने यह भी आदेश किया कि अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक के परिजनों को प्रतिकार के रुप में दी जाए।













Hi would you mind letting me know which webhost you’re utilizing?
I’ve loaded your blog in 3 different internet browsers and
I must say this blog loads a lot faster then most.
Can you suggest a good hosting provider at a fair price? Thanks, I appreciate
it!
Highly energetic article, I enjoyed that a lot. Will there be a part 2?
Hey there! Do you know if they make any plugins to help with Search Engine Optimization? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good results.
If you know of any please share. Many thanks!
This is very interesting, You’re a very skilled blogger.
I’ve joined your feed and look forward to seeking more of
your excellent post. Also, I have shared your site in my social
networks!
Have you ever considered about adding a little bit more than just your articles?
I mean, what you say is fundamental and everything.
However think about if you added some great visuals or video clips to give your posts more,
“pop”! Your content is excellent but with images and video
clips, this site could definitely be one of the greatest in its niche.
Wonderful blog!
If you desire to grow your familiarity only keep visiting this site and be updated
with the most up-to-date news update posted here.