ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

शादी से पूर्व प्रेमिका प्रेमी सहित हुई फरार

शादी से पूर्व प्रेमिका प्रेमी सहित हुई फरार

हापुड़

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में
शादी से एक सप्ताह पहले युवती अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवक सहित उसके परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीडि़त पिता ने सोने चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख की रकम ले जाने का आरोप भी लगाया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने बेटी का रिश्ता जनपद बुलंदशहर के एक गांव के किया था। शादी 15 दिसंबर को तय हुई थी। आरोप है कि शादी से एक सप्ताह पहले ही उसकी बेटी को पड़ोसी शिवकुमार बहका फुसलाकर भगा ले गया है। बताया कि बेटी शादी के लिए बनवाए गए सोने चांदी के जेवरात समेत घर में रखी हुई ढाई लाख की रकम भी अपने साथ ले गई है।
एसएसआई वासुदेव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पड़ोसी शिवकुमार समेत उसके परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती की तलाश कराई जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page