ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

महिला ने लगाया सुसर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप,दी तहरीर

महिला ने लगाया सुसर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप,दी तहरीर

हापुड़

पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी एक महिला ने अपने ससुर और देवर पर मार पिटाई करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
प्रीति शर्मा पत्नी विनोद शर्मा निवासी ग्राम छपकौली थाना बाबूगढ़ ने एसपी कार्यालय पर दिए पत्र में बताया है कि उसके ससुर रामचरन शर्मा और मेरा देवर रविन्द्र शर्मा उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्होने 23 नवंबर को भी उसके साथ खेत में मारपीट और गाली गलौच की और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी । उसने 23 नवंबर को बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने 26 नवंबर को दोपहर में उसके और उसके पुत्र के साथ मारपीट का और उसका फोन तोड़ दिया। वह दोबारा बाबूगढ़ थाने में गयी तो वहां पर पुलिसकर्मियों ने उसे डाटकर भागा दिया । वह घर वापस आई तो ससुर और देवर ने घर में घुसकर मारा और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पटनीश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page