ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

घर के अंदर जलकल विभाग की लिपिक का शव स‍िर में लगी थी चोट

घर के अंदर जलकल विभाग की लिपिक का शव स‍िर में लगी थी चोट

मेरठ

गंगानगर थाने के पास घर के अंदर जलकल विभाग की लिपिक का शव बेडरूम में मिला। उसके सिर में चोट लगी थी। नाक से खून आ रहा था। दरवाजा तोड़ने के बाद शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गंगानगर निवासी गीतारानी जलकल विभाग में लिपिक पद पर तैनात थी। पति बृजपाल सिंचाई विभाग से रि‍टायर्ड है। दंपती में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। 2017 से गीतारानी पति से अलग अकेली रहती थी, जबकि पति बेटी के साथ अजनता कालोनी में रहते हैं। 2020 में दोनों का तलाक भी हो चुका है। बुधवार की शाम से गीता रानी के घर का गेट बंद था। बुधवार शाम को भी नौकरानी बबली काम के लिए आई थी। गेट बंद होने के बाद वापस लौट गई। सुबह बबली फिर से काम पर आई। गेट उस समय भी बंद था।

बबली ने खिड़की के शीशे से देखा गीता रानी सेफ के पास मृत अवस्था में पड़ी है। तभी आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ही लोेगों की मौजूदगी में गेट तोड़ा। उसके बाद गीता का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गीता के पति और मायके पक्ष को सूचना दे दी गई। प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रथम जांच में मौत हार्टअटैक से होना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह पता चल पाएगी। उसके सिर में चाेट और नाक से खून आ रहा था।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page