ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

मेला खत्म होनें पर गंगा घाट और मेला क्षेत्र को फिर से चमकाने में जुटे सफाई कर्मी

मेला खत्म होनें पर गंगा घाट और मेला क्षेत्र को फिर से चमकाने में जुटे सफाई कर्मी

हापुड़

 

ganga
ganga

हापुड़: कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेला से श्रद्धालुओं के लौटने के बाद सभी सेक्टरों के लिए बनाए गए गंगा घाट और सभी सेक्टरों के मेला क्षेत्र को चमकाने में एक बार फिर से सफाई कर्मी जुट गए हैं। कोशिश की जा रही है कि कहीं पर गंदगी न रहने पाए। यह क्षेत्र पहले से भी फिर से साफ सुथरा हो जाए। घाट पर गंगा किनारे भी पन्नी आदि की गंदगी न रहने पाए। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई में 400 से अधिक सफाई कर्मी मंगलवार को लगे रहे। जब तक गंगा घाट और पूरा मेला क्षेत्र ठीक से साफ नही हो जाता तब तक ये सफाई कर्मी कार्य करते रहेंगे। मेला क्षेत्र की सफाई ठीक से हो जाए इसकी निगरानी के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को लगाया गया है। इन अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है कि काफी सीमा तक सफाई कर मौजूद गंदगी को दूर कर दिया गया है। बुधवार तक पूरी तरह से क्षेत्र को अच्छे से साफ कर दिया जाएगा। गौर तलब है कि मेले की सफाई व्यवस्था काफी अच्छी रही। कुछ भंडारों के कारण सफाई कर्मियों की तमाम कोशिश के बावजूद कुछ स्थानों पर गंदगी रह गई थी। सोमवार को श्रद्धालुओं के वापस जाने पर टेंट आदि में कुछ अवशेष छूटे रह गए। सोमवार को लाखों की संख्या में लोगों के स्नान के दौरान भी गंगा घाट पर कुछ पन्नी आदि रह गई थी। सफाई कर्मी पूरी तरह से गंगा घाट और मेला क्षेत्र को चमकाने में जुटे हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत गढ़ मुक्तेश्वर अमित कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सिंभावली सफाई पर नजर रखे हुए हैं । दोनो अधिकारियों की कोशिश है कि पहले से भी साफ सुथरा यह क्षेत्र हो जाए


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page