ATMS College of Education Menmoms
BreakingBulandshahrCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री आग लग गई करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर हुई राख

गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री आग लग गई करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर हुई राख

बुलंदशहर

सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात आग लग गई थी। इससे करीब 40 लाख रुपये का माल और फैक्ट्री की टीन शेड्स आदि जल गई है।

आग के कारणों की जांच करने पहुंचे सीएफओ के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में मजदूरों के द्वारा खाना बनाने के दौरान चिंगारी उठने से आग लगी है। मौके पर आग से बचाव के संशाधन भी नहीं मिले हैं। सिंकदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र के चार नंबर कट के नजदीक स्थित जीएस इंटरप्राइजेज में फोम के गद्दे बनते हैं।

दिल्ली निवासी ऋषभ कुमार के अनुसार, करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है।

कुछ मजदूर चले गए थे घर

सीएफओ प्रमोद कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में 25-30 मजदूर काम करते हैं। गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे कुछ मजदूर और कर्मचारी फैक्ट्री बंद कर अपने घर चले गए थे। फैक्ट्री परिसर स्थित क्वार्टर में बाहरी जनपदों के मजदूर रहते हैं और आवासों के बाहर खाना बनाते हैं।

रद्दी में चिंगारी गिरने से लगी आग

गुरुवार की रात करीब साढे सात बजे मजदूर चूल्हे पर लकड़ी और रद्दी जलाकर खाना बना रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि आग से चिंगारी उठी और नजदीक ही पड़ी रद्दी में जा गिरी। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गाजियाबाद और हापुड़ सहित छह स्टेशंस से दमकल विभाग की गाड़ी मंगाकर करीब ढाई घंटों में आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने ये कहा…

कोतवाली निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के अनुसार, फैक्ट्री संचालक ने अभी तहरीर नहीं दी है, हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 40 लाख रुपये का सामान जल गया है। आग लगने से मशीन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page