ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

स्कूलों से गायब नहीं हो सकेगें गुरुजी,टैबलेट से लगेगी हाजिरी,हापुड़ पहुंचे टैबलेट

स्कूलों से गायब नहीं हो सकेगें गुरुजी,टैबलेट से लगेगी हाजिरी,हापुड़ पहुंचे टैबलेट

हापुड़

हापुड़। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अब टैबलेट के माध्यम से लगाई जाएगी। जिले में टैबलेट की खेप पहुंच चुकी है। सरकार द्वारा शिक्षण प्रणाली को हाईटेक करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इनका वितरण कराया जाएगा।

जिले के 498 स्कूलों के सभी शिक्षकों को टेबलेट से लैस किया जाएगा। टैबलेट को चारों ब्लाकों के खंड शिक्षा कार्यालय भेजा जाएगा। जहां से 498 स्कूलों के

785 शिक्षकों को सुपुर्द किया जाएगा। इनमें शिक्षा संबंधी कई एप मौजूद हैं। जिनके माध्यम से सरल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा तो वहीं शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति भी इन टेबलेट के माध्यम से ही ली जाएगी। इन टेबलेट को विशेष फीचर से अपलोड किया गया है। इसके अंदर स्कूल की लोकेशन को फीड करने के साथ ही कई अन्य फीचर भी दिए गए हैं। जिला समन्वयक अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार को टेबलेट पहुंच चुके हैं। जल्द ही तारीख का चयन कर इन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों को वितरित कराया जाएगा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page