ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में आन डिमांड हथियार सप्लाई करनें वालें अन्तर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,दो हथियार तस्कर गिरफ्तार,लाखों रूपए के भारी मात्रा में हथियार बरामद

एनसीआर व आसपास के क्षेत्रों में आन डिमांड हथियार सप्लाई करनें वालें अन्तर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,दो हथियार तस्कर गिरफ्तार,लाखों रूपए के भारी मात्रा में हथियार बरामद

हापुड़

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
जिनके कब्जे से 11 अवैध पिस्टल मय मैगजीन, एक रिवाल्वर, 10 अवैध तमंचे, (कुल 22 अवैध शस्त्र, कीमत करीब 4.5 लाख रुपये), 03 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की।

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों मेरठ निवासी बिलाल व अनस को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 11 पिस्टल मय मैगजीन, एक रिवाल्वर, 10 तमंचे बरामद हुए है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पिस्टल व रिवाल्वर 30-35 हजार रूपये तथा तमंचे को 5-6 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार तस्कर अवैध शस्त्रों को डिमाण्ड मिलने पर जनपद मेरठ क्षेत्र से खरीदकर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ पुलिस द्वारा प्रचलित वर्ष 2023 में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले एवं अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलने वाले कुल 734 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से कल 53 पिस्टल (कीमत करीब 16 लाख) व 496 तमंचे (कीमत करीब 28 लाख) बरामद एवं 547 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page