M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
AstrologyHapurHealthNewsUttar Pradesh

कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन तक, सर्दियों में मशरूम खाने के हैं गजब के फायदे

 कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन तक, सर्दियों में मशरूम खाने के हैं गजब के फायदे

लाइफस्टाइल 

यूं तो मार्केट में हर मौसम में मशरूम मिलता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मशरूम का इस्तेमाल कर कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको सर्दियों में स्वस्थ रखने में मददगार है।

मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, सर्दियों में मशरूम खाना क्यों जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।



कैंसर के खतरे को करता है कम

पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें एर्गोथायोनीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। रिसर्च के अनुसार, डेली डाइट में मशरूम खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को कम किया जा सकता है।



इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

मशरूम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, खांसी आदि कई समस्याओं से बच सकते हैं, इसलिए आप सर्दियों के मौसम में मशरूम जरूर खाएं।



हाई बीपी को सामान्य करता है

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे हाई बीपी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।



जन घटाने में मददगार

मशरूम खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं।



आंखों के लिए गुणकारी

विटामिन-ए से भरपूर मशरूम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को दृष्टि दोष से बचाता है। इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी2 पाया जाता है, यह स्किन को स्वस्थ रखने में सहायक है।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page