ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

दोस्तों ने मंगाए पराठे तो दूसरे साथी ने मंगा ली बिरयानी नाराज होने पर पीटा और ईंट से सिर कूचकर मार डाला

दोस्तों ने मंगाए पराठे तो दूसरे साथी ने मंगा ली बिरयानी नाराज होने पर पीटा और ईंट से सिर कूचकर मार डाला

गाजियाबाद

जिले के चरण सिंह कॉलोनी इलाके में कुछ दोस्तों ने पराठा आर्डर किया। इनमें से एक ने अपने लिए बिरयानी खरीद ली। इस पर बाकी तीन दोस्त नाराज हो गए। उन्होंने उससे झगड़ा किया और उसे बाइक पर नहीं बैठाया। इसका विरोध करने पर तीनों ने उसे जमकर पीटा और ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी।

बिरियानी ऑर्डर करने पर हुआ झगड़ा

तरुण को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया तो उसने बताया कि हम चारों दोस्त हैं और काम के बाद अक्सर पार्टी करते हैं। 27 अक्टूबर की रात को शराब पीने के बाद जुआ खेला, जिसमें अरुण काफी पैसे जीत गया था। रात करीब एक बजे चारों आकाश की बाइक से होटल गए, जहां चारों के लिए पराठा पैक कराया, लेकिन अरुण ने अपने लिए बिरयानी आर्डर की। तीनों ने इस पर उससे झगड़ा किया और पराठे लेकर कॉलोनी के गेट पर बाइक से लौट आए।

फरार दो अन्य आरोपियों की हो रही तलाश

अरुण होटल से पैदल ही निकला और तीनों के पास आकर गाली दीं कि उसे क्यों बाइक पर नहीं बैठाया। आकाश बोला कि मेरी बाइक पर मैं जिसे चाहूं उसे ही बैठाऊंगा। आरोप है कि इस पर अरुण ने गाली दी तो आकाश बोला कि आज इसे मार ही देते हैं। तीनों ने उससे मारपीट की और आकाश ने ईंट उठाकर उसके सिर में मार दिया। उसके सिर में कई वार किए और ईंट छिपाकर तीनों भाग गए। एसीपी का कहना है कि तरुण को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोनों को भी तलाश रहे हैं।

SCM Global School

Om Prime Estates M&M

Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School

Brainwaves International School

Delhi City School

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page