ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

युवती की शादी कहीं और होने से नाराज होकर सिरफिरे आशिक ने घर में लगाई आग

युवती की शादी कहीं और होने से नाराज होकर सिरफिरे आशिक ने घर में लगाई आग

गाजियाबाद

जिले में एक सिरफिर आशिक ने एक युवती की झोपड़ी में आग लगा दी। दरअसल, युवती के पिता ने उसकी शादी किसी और से करा दी। इससे नाराज शख्स ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना 28 अक्टूबर को घटित हुई थी। इस संबंध में रविवार को थाना वेव सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि यूपी के बदायूं के रहने वाले एक व्यक्ति सब्जी बेचते हैं और क्षेत्र में झोपड़ी डालकर रहते हैं। सचिन भी उनके पड़ोस में रहता था और वह लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पिछले सप्ताह वह परिवार के साथ गांव गए और बेटी की शादी कर दी।

पड़ोसियों ने जल्दी से आग पर काबू पाया

जब इसका पता चला तो सचिन ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। लपटें देखकर आसपास के लोग आए और उन्होंने आग बुझाई। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि झोपड़ी में 40 हजार रुपये के साथ सिलेंडर, चूल्हा समेत जरूरत का सभी सामान जलकर राख हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page