ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurModinagarNewsUttar Pradesh

शादी नहीं हुई तो युवती के पति को अश्लील फोटो भेज रहा सिरफिरा आशिक

शादी नहीं हुई तो युवती के पति को अश्लील फोटो भेज रहा सिरफिरा आशिक

मोदीनगर

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में सिरफिरे द्वारा युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। वह युवती के पति को उनकी अश्लील फोटो भेज रहा है। आरोप है कि सभी फोटो एडिट करने के बाद अश्लील बनाई गई है। विरोध पर आरोपित ने युवती को जान से मारने की धमकी दी है।

दो साल पहले हुई युवती की शादी

युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक कालोनी में रहने वाली युवती की दो साल पहले ही शादी हुई है। शादी से पहले युवती की पड़ोसी युवक से दोस्ती थी। युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए आरोपित युवक तभी से उन्हें परेशान करने लगा।

आशिक की हरकत से पति-पत्नी के बीच विवाद

आरोपित ने युवती के अश्लील फोटो उसके पति को वाट्सएप पर भेजने शुरू कर दिए। युवती को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की, जिसके चलते युवती और उसके पति के बीच विवाद होने लगे। अब कुछ दिन पहले युवती मायके पहुंची और आरोपित युवक के स्वजन से उसकी शिकायत की।

आरोप है कि इसपर युवक भड़क गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परेशान आकर युवती थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। इस मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भूमिका सामने आने पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page