ATMS College of Education Menmoms
BreakingBulandshahrHapurNewsUttar Pradesh

पत्नी बस स्टैंड पर इंतजार करती रही, नहीं पहुंचा पति, आई ऐसी खबर कि उजड़ गया परिवार

 पत्नी बस स्टैंड पर इंतजार करती रही, नहीं पहुंचा पति, आई ऐसी खबर कि उजड़ गया परिवार

बुलंदशहर

नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले युवक ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए किराए का कमरा लिया। सोमवार की देर शाम पत्नी और बच्चों को नोएडा में शिफ्ट करने के लिए सामान सहित बस में बैठाया और खुद बाइक पर सवार होकर निकला

सिकंदराबाद क्षेत्र में युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्चे नोएडा स्थित बस स्टैंड पर उसका इंतजार करते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 

निजी कंपनी में नौकरी करता था युवक

नगर कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कालोनी निवासी (31) जुबेर पुत्र शौकीन नोएडा के सूरजपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार की देर शाम वह अपनी पत्नी सायरा और तीन बच्चों को घरेलू सामान लेकर नोएडा के लिए घर से निकला।

पत्नी और बच्चों को बस में सवार कर दिया और बस स्टैंड पर मिलने की बात कही। जुबेर जब बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद गाजियाबाद हाईवे स्थित जोखाबाद पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने जुबेर की बाइक में टक्कर मार दी। आरोपित चालक बाइक सवार को रौंदकर मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल जुबेर को राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जुबेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page