ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ की युवती की गाजियाबाद के होटल में हुई मौत,मचा हड़कंप

हापुड़/गाजियाबाद।
जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का शव गाजियाबाद के एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली हैं। जानकारी के अनुसार वेव सिटी थाना क्षेत्र में कस्बा डासना के रोहन एन्क्लेव स्थित अनंत होटल में धौलाना थाना क्षेत्र के पिपल्हेड़ा गांव निवासी शहजादी (22) अपने दोस्त अजहरुद्दीन के साथ 20 अक्टूबर को इस होटल में आई थी। रविवार सुबह शहजादी की लाश बेड पर पड़ी मिली है। मृतका के दोस्त ने उसके भाई को खुद फोन करके मौत होने की जानकारी दी। परिजन जब होटल पहुंचे तो लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी और उसका दोस्त लापता था। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत की वजह जानने

शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस ने बताया, ‘मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। नाक से झाग निकल रहा था। सामान्यतः ऐसा झाग पॉइजन के केस में भी निकलता है। बेड के पास ही कोल्डड्रिंक रखी मिली है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा कमरे में कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस जांच में पता चला कि रविवार सुबह ही अजहरुद्दीन कुछ खाने-पीने की चीज लाने की बात कहकर कमरे से निकल गया था और फिर वापस नहीं लौटा।

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि इस लड़की की शादी दिल्ली के शाहरुख से तय हो चुकी थी। ये शादी 14 नवंबर को होनी थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों से बातचीत की है। परिजनों को भी जानकारी दी कि शहजादी और अजहरुद्दीन आपस में दोस्त थे। अजहरुद्दीन खुद इस शादी से खुश था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page