ATMS College of Education Menmoms
BreakingBusinessDelhiHapurNewsUttar Pradesh

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए मोदी सरकार ने आज महंगाई भत्ते (डीए) में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए मोदी सरकार ने आज महंगाई भत्ते (डीए) में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की 

नई दिल्ली:

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने आज बड़ी खुशखबरी देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA Hike) का एलान कर दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई।

46 प्रतिशत हुआ डीए

सरकार की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए डीए का कैलकुलेशन बीते 1 जुलाई, 2023 से होगी और जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा। इसके अलावा नंवबर महीने से सैलरी 46 प्रतिशत डीए के आधार पर बनेगी।

कितनी बढ़ी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है। इस पर अब डीए को 46 प्रतिशत के हिसाब से जोड़ा जाए तो मासिक डीए 8,280 रुपये होता है। वहीं अगर किसी कर्मचारी की सबसे अधिक बेसिक सैलरी यानी 56,900 रुपये है तो 46 प्रतिशत के डीए के आधार पर बेसिक सैलरी में 26,174 रुपये जुटेंगे।

इस बढ़ोतरी के बाद अब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा यानी कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी और पेंशनभोगियों को अब ज्यादा महंगाई राहत भत्ता (डीआर) मिलेगा।

क्या होता है डीए?

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए हर 6 महीने में एक बार महंगाई भत्ता (डीए) की समीक्षा करती है। सरकारी अपने कर्मचारियों को यह भत्ता देश में बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए देती है।

केंद्र सरकार के तर्ज पर राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को डीए देती हैं। आपको बता दें कि सरकार डीए की गणना हमेशा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर करती है।

डीए कैलकुलेट करने के लिए सरकार इस फॉर्मूला का इस्तेमाल करती है: [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत – 115.76)/115.76]×100

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page