ATMS College of Education Menmoms
BreakingGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

बर्तन में पैर लग गया तो महिला ने उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया

बर्तन में पैर लग गया तो महिला ने उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया

गाजियाबाद

एक लड़की छत पर पानी लगा रही थी तभी महिला ने उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गयी. पीड़िता के कई दांत टूट गये.

मुंह व शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोट आयी है. घटना बुधवार रात सैन विहार की है, जिसमें क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

रोहित ने बताया कि वह अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ सैन विहार में किराए के मकान में रहता है। रेनू इसी मकान की तीसरी मंजिल पर रहती है।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन संताेष बुधवार शाम साढ़े छह बजे तीसरी मंजिल पर पौधों को पानी देने गई थी। वहां रेनू के बर्तन रखे हुए थे. लौटते समय संताेष का सिर रेनू के गमछे पर पड़ गया।

आरोप है कि इससे नाराज होकर रेनू ने पहले तो भला-बुरा कहा और फिर संताेष को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे

मुझे अस्पताल में इलाज नहीं मिला
संताेष को गंभीर हालत में स्वजन जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि यहां 14 घंटे बाद भी उसे इलाज नहीं मिला है। रोहित ने बताया कि उसकी मरहम पट्टी की गई और इमरजेंसी में वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बताया गया कि अभी डॉक्टर नहीं आये हैं. उनके आने के बाद जांच और इलाज शुरू हो जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page