ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

बेकाबू बस ने एक महिला को कुचल दिया हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई

बेकाबू बस ने एक महिला को कुचल दिया हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई

गाजियाबाद

एनएच-नौ पर सिद्धार्थ विहार कट के पास सोमवार रात एक बेकाबू बस ने एक महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की

आधे घंटे तक शव पड़ा रहा
हैरानी की बात यह रही कि करीब आधे घंटे तक यूपी 112 नंबर की घंटी नहीं बजी। विजय नगर थाने को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची. इस बीच आधे घंटे तक महिला का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा और एनएच-9 पर लंबा जाम लग गया.

 

job require
job require

बस का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया
कार्यवाहक एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला एनएच-9 पर सिद्धार्थ विहार कट पर विजय नगर की ओर जाने के लिए सार्वजनिक वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक चार्टर्ड बस तेज रफ्तार से आई और उन्हें कुचल दिया. राहगीरों के मुताबिक बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया।

गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद भी आरोपी ड्राइवर नहीं रुका और मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि लोगों को पीछा करते देख आरोपी चालक घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर बस छोड़कर भाग गया. इमरजेंसी नंबर एक्टिवेट नहीं हुआ और गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी.

एसीपी का कहना है कि उक्त बस को जब्त कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. बस का नंबर गाजियाबाद है और उस पर ज्योति ट्रैवल्स लिखा है। इसके आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर लगा लंबा जाम
इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने से एनएच-9 पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद यातायात सुचारू करने के लिए विजयनगर थाने के पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, लेकिन देर रात तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page