M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने आयोजित किया कार्यक्रम

हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका वर्चुअल कार्यक्रम सुना।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया व प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने बताया की रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान कार्ड वितरण, नए कार्ड बनाने के अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने जिले के प्रमुख अधिकारी और अभियान की टोली के साथ बैठकर तीनों कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान भव: पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की हम सभी रक्तदान कर पुण्य के भागी बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने सभी युवाओं से अनुरोध किया कि वह अपने नजदीकी रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।




प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि 23 से लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य मेला के विषय में बताया कि 23 सितम्बर 2023 (शनिवार) को जिलास्तर के बेलनेस सेंटर पर और 24 सितम्बर 2023 को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र (पी०एम०सी०) एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र (सी०एस०सी०) पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया। जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मदद के लिए यह उपस्थित रहेंगे एवं सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 23 – 24 सितम्बर को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण के बारे में अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें । नागरिकों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें।
उन्होंने बताया आयुष्मान कार्ड वितरण
17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक यह योजना प्रत्येक ग्रामसभा तक चलाई जायेगी, जिसमें बने हुए आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा और नये सफेद राशन कार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि / कार्यकर्ता इस कार्य में जनता और अधिकारियों का सहयोग करेंगे इसके उपरांत उन्होंने ओबीसी मोर्चे द्वारा निकल गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई यह बाइक रैली जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रिंकू सैनी हितेश कश्यप और मंगतराम के नेतृत्व में निकली यह बाइक रैली जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर इसका समापन हुआ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर विधायक विजयपाल आडती क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक पुनीत गोयल श्यामेंद्र त्यागी मोहन सिंह पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया नगर पालिका अध्यक्ष पिलखवा विभु बंसल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ प्रफुल सारस्वत राज सुंदर तेवतिया डॉक्टर शिवकुमार डॉ नीलम सिंह कपिल एस एम जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ सुमित परचा अनिरुद्ध कस्तला दीपक भाटी अशोक बबली पूर्व विधायक कमल मलिक मंजीत सिंह जिनेंद्र चौधरी प्रिंस पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page