M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

आज का राशिफल 21 अगस्त 2023: वृषभ, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशि वाले सावधानी से काम करें।

आज का राशिफल 21 अगस्त 2023: वृषभ, तुला, कुंभ और वृश्चिक राशि वाले सावधानी से काम करें।

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य है. कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अगर आप किसी के साथ बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को सावधानी से काम करना होगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य है। अगर आप दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहद सावधान रहें। नौकरी में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क- आज आप शुभ कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।



सिंह- आज का दिन आपके लिए प्रगति भरा रहेगा। आपको नौकरी और बिजनेस दोनों जगह अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।



कन्या- आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। अगर आपको कोई बीमारी है तो आज आपको राहत मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।



तुला- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज़ हो सकता है। भाई-बहन भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।



वृश्चिक- लंबे समय से अटका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में अपने शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आप बच्चों की भविष्य की किसी योजना में निवेश करेंगे।



धनु- आज आपकी संपत्ति में वृद्धि हो रही है. जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते हैं।



मकर- आज का दिन आपके लिए सफलता वाला रहेगा। अगर परिवार में कोई अनबन चल रही थी तो वह आज फिर सिर उठा सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।



कुम्भ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इच्छित सफलता के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है।

मीन- आय के नए स्रोत आपके सामने आएंगे। आज शत्रु भी आपको मित्र नजर आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आपको अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page