ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवें-9 पर नींद की झपकी आनें से कार टकराईं डिवाइडर से,एक की मौत,दो घायल

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराईं। जिससे कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चालक को नींद की झपकी आनें से हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी सत्या हुसैन,लियाकत, साबिर हुसैन सोमवार सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवें-9 पर बाबूगढ़ के निकट तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराईं। जिससे कार सवार लियाकत की मौत हो गई, जबकि साबिर हुसैन और सत्या हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीओ सिटी अशोक सिसौदिया ने बताया कि घटना सम्भवतः चालक को नींद की झपकी आनें के कारण हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page