ATMS College of Education Menmoms
News

सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोलें – धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की समस्यायों का होगा समाधान

हापुड़। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित बैठक में उद्यमियों ने सांसद के समक्ष समस्याओं को उठाया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने समस्याओं के
निस्तारण का आश्वासन दिया। पक्की सड़क न होने से समस्याएं हो रही है।

बैठक में उद्यमियों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी के लिए, समुचित नाली व नाले नहीं हैं। अग्निशमन की गाड़ियां तक यहां नहीं रहती। जिस कारण अग्निकांड का खतरा सताता है। एचपीडीए द्वारा भवन निर्माण की दशा में ज्यादा विकास शुल्क लिया जाता है। उद्यमियों ने बिजली के बिलों में अनावश्यक चार्ज जोड़ने की भी शिकायत की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उद्यमियों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल में उद्यमियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

इस मौके पर चेप्टर सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश बंसल, विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया, राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुग, प्रमोद गोयल, अतुल गोयल, प्रशांत मित्तल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, लवलीन गुप्ता, सुनील जैन मौजूद रहे। संवाद


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page