ATMS College of Education Menmoms
News

पीएम मोदी ने मन की बात में की हापुड़ के वृक्षारोपण की बात

सर्वे आफ इण्डिया की रिपोर्ट के अनुसार जनपद हापुड़ का लगभग 02 प्रतिशत वनावरण क्षेत्र में हुई वृद्धि सीडीओ

हापुड़। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में वृक्षारोपण पर की गई। चर्चा के संबंध में जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में वर्ष 2023-24 हेतु 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित किये गये है जिसके अन्तर्गत जनपद हापुड़ में दिनांक 22 जुलाई 2023 को जनपद हापुड़ में 976155 पौधों का रोपण किया गया है, जिसमें 208900 पौधों का रोपण वन विभाग व 767255 पौधों का रोपण अन्य विभागों द्वारा किया गया है। शासन की मन्शानुसार जनपद में आयुष वन की स्थापना बदनौली विद्युतगृह में आयुष वन की स्थापना की गयी है, आयुष वन में जलवायु को दृष्टिगत रखते हुए औषधि का रोपण किया गया है। आयुष वन में 6400 पौधों का रोपण किया गया है। नन्दन वन के अन्तर्गत निकट विकास भवन के निकट अस्थाई गौशाला एवं गढ खादर में अस्थाई गोशाला में रोपण किया गया है।
उन्होंने बताया कि मा० प्रधानमंत्रीजी द्वारा माह जून 2023 में मन की बात में नीम नदी के जीणोद्वार का उल्लेख किया गया था। मा० प्रधान मंत्रीजी द्वारा की गयी मन की बात के दृष्टिगत ग्राम अठसैनी में स्थित नीम नदी के सरोवर में 1000 नीम के पौध का रोपण दिनांक 22.07.2023 को किया गया तथा नीम नदी पर नीम का कारिडोर स्थापित किया गया है। नीम नदी पर 1000 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया है।
दिनांक 22.07.2023 को कपिलदेव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नीम नदी पर रोपण किया गया। प्रदेश में विगत 06 वर्षो में 137 करोड़ पौध रोपण किया जा चुका है। व्यापक जनसहयोग से प्रदेश में कुल हरित क्षेत्र में सतृ वृद्धि हो रही है। सर्वे आफ इण्डिया की रिपोर्ट के अनुसार जनपद हापुड़ का लगभग 02 प्रतिशत वनावरण क्षेत्र में वृद्धि हुई है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह उप जिलाधिकारी सदर सुनीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page