ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

मानवता को शर्मशार करने वाली घटना बेटियों के सामने पिता को नग्न कर पीटा

मानवता को शर्मशार करने वाली घटना बेटियों के सामने पिता को नग्न कर पीटा

मेरठ:

 किठौर में लगातार दूसरे दिन मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई। एक दिन पूर्व किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र कर पीटने व घसीटने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को एक युवक को उसकी बेटियों के सामने नग्न कर बेल्टों से पीटने का वीडियो सामने आया। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

घटना के पीछे का कारण यह है कि उक्त युवक शराब पीने के बाद घर के बाहर उत्पात मचा रहा था। आरोप है कि आए दिन युवक की इस हरकत से लोग परेशान थे। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इन धाराओं में सात वर्ष तक की सजा का प्रविधान है।

युवक को नग्न कर चार लोगों ने पीटा

किठौर के मौसमखानी निवासी 38 वर्षीय युवक शराब पीकर शाम के समय अपने घर के सामने उत्पात मचाने के बाद चारपाई पर लेट गया। इसी बीच मोहल्ले के ही जावेद, नईम, इकरार और आमिर वहां पहुंचे। इनके साथ पड़ोस की कुछ महिलाएं भी थीं। चारों ने युवक को नग्न कर चारपाई से उठाकर पीटना शुरू कर दिया।

युवक लगातार कपड़े पहनने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। युवक की पत्नी की मौत हो चुकी है, उसकी आठ व 12 वर्ष की दोनों बेटियां भी पास थीं। युवक ने कई बार तौलिया बांधने का प्रयास किया लेकिन आरोपित लगभग दस मिनट तक उसकी पिटाई करते रहे व मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। दूसरे दिन उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पीड़ित युवक के पिता ने चारों हमलावरों के खिलाफ किठौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने नईम और इकरार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अगर युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा था तो पड़ोसी यूपी-112 पर सूचना देते। घर के अंदर घुसकर बेटियों के सामने युवक को नग्न कर पीटा है। वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page