ATMS College of Education Menmoms
BreakingEntertainmentHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ की बेटी रिद्धि सहगल ने अमरनाथ धाम में गाए बाबा के भजन,किया सम्मानित

हापुड़ की बेटी रिद्धि सहगल ने अमरनाथ धाम में गाए बाबा के भजन,किया सम्मानित

हापुड़। नगर के कलेक्टर गंज निवासी रिद्धि सहगल ने अमरनाथ धाम में आयोजित भजन संध्या में भगवान भोले नाथ का गुणगान कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने रिद्धि सहगल को सम्मानित भी किया।

बाबा अमरनाथ धाम बॉलटाल में लगने वाले ऊँ शिवशक्ति सेवा मंडल (दिल्ली) व शिव सेवा संघ (बरनाला) के शिविर में आयोजित भजन संध्या में कलेक्टर गंज निवासी संजय सहगल की बेटी रिद्धि सहगल ने भगवान भोले नाथ कई भजन गाए। इन भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने को मजबूर हो गए। भजन प्रस्तुति पर कार्यक्रम आयोजकों ने रिद्धि सहगल को पटका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर हापुड़ के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page