M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

दुल्हन लेने जा रहे घोड़ी सवार दुल्हे को प्रेमिका ने पीटा 

दुल्हन लेने जा रहे घोड़ी सवार दुल्हे को प्रेमिका ने पीटा

हापुड़,

तहसील गढ़ के एक गांव में उस समय लोग अचंभित रह गए जब एक युवक की घुड़चढी के समय पहुंची महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। दुल्हे को नीचे उतारकर मारपीट की और शादी कर धोखा देने का आरोप लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कई को थाने ले गई। परंतु बाद में प्रधान की सुपुर्दगी में दुल्हे को जाने दिया।
थाना के एक गांव में एक युवक की शादी पड़ौस के जिले के किसी गांव में तय हो गई। बताया गया है कि एक दिन पहले उसकी बारात जा रही थी। गांव में बारात जाने से पहले दुल्हे की घुड़चढी हो रही थी। उसी समय गांव में एक महिला पहुंच गई। महिला ने घोड़ी पर सवार दुल्हे को बकन शुरू कर दिया। मेहमानों के बीच आई महिला द्वारा शोर मचाने पर सब हतप्रभ रह गए। महिला ने आरोप लगाया कि जो दुल्हा बनकर दुल्हन लेने जा रहा है। वह पहले उससे शादी कर चुका है। इसी दौरान महिला ने युवक की घोड़ी से उतारते हुए पिटाई भी कर दी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। जहां से पुलिस कुछ को हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। जबकि युवक ने ढाई साल पहले उसको मूर्ख बनाकर प्रमे जाल में फांसा। जिसके बाद उससे शादी के लिए एक मंदिर में फेरे लिए और शारारिक संबंध बनाने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि थाने में आने के बाद भी पुलिस ने युवक को छोड दिया।
एसओ का कहना है कि युवक को पुलिस लाई थी, परंतु ग्राम प्रधान अपनी सुपुर्दगी में थाने से ले गया था। महिला को कई बार थाने बुलाया गया है परंतु वह कोई तहरीर देने थाने नहीं आई है। फोन की सूचना पर ही पुलिस कार्रवाई के लिए गई थी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page