M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रेलवें ट्रैक पर ब्लॉक के चलते एक सप्ताह तक दर्जन भर ट्रेनों की रहेगी निरस्त, यात्रियों को रहेगी भारी परेशानी

हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। जुलाई के प्रथम सप्ताह मुरादाबाद में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। जिस कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली नौचंदी, राज्यरानी व कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन 30 जून से चार जुलाई का निरस्त रहेगा।

इन दिनों रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। जिसके चलते रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। जबकि प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटा, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा खुर्जा से मेरठ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनआधा घंटा, बरेली से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आघा घंटा की देरी से पहुंची।

30 जुलाई से मुरादाबाद सेक्शन में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दस ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है, जबकि पांच ट्रेन घंटों की देरी से चलेंगी। इनमें लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जुलाई से 4 जून तक प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक निरस्त रहेगा। जबकि मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 5 जुलाई तक, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 जुलाई से चार जुलाई तक, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी। संवाद





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page