M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म मारपीट के दौरान गर्भवती भाभी के पेट पे मरी लात हैवानियत की इन्तहा……

भाभी के साथ देवर ने किया दुष्कर्म मारपीट के दौरान गर्भवती भाभी के पेट पे मरी लात हैवानियत की इन्तहा……

 

गढ़मुक्तेश्वर…

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध किए जाने पर आरोपित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पेट में लात लगने से उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई।   सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके देवर ने दुष्कर्म किया। विरोध किए जाने पर आरोपित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पेट में लात लगने से उसका गर्भपात हो गया।

 

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। उसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण में जाकर कार्रवाई करने की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी।

शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो एक दिन महिला के देवर ने उसके साथ कमरे में अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।



पीड़िता ने इसकी शिकायत मायके पक्ष में की तो गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पेट में लात लगने से उसके पांच माह का गर्भपात हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।



इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण में जाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनु सक्सेना ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



 











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page