ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

एसपी को व्यपारियों ने कराया समस्याओं से अवगत

एसपी को व्यपारियों ने कराया समस्याओं से अवगत
हापुड़,

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी का आयोजन किया । जिसमें व्यापारियों द्वारा अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया ।
पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में विजय अग्रवाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश हापुड़ के जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले),संरक्षक विजेंद्र गर्ग (लोहे वाले), संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल (छावनी वाले), भाजपा
व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक बबली, हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र (पंसारी), भाजपा नेता डा. रमेश अरोड़ा, सोनू बंसल, सुमित कंसल (पक्का बाग), एवम उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष अंकुर (पक्का बाग) आदि व्यापारी उपस्थित थे। व्यापारियों ने खासतौर पर ट्रैफिक जाम से निजात की मांग की और कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यापार की सुरक्षा हेतु सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया और कहा कि व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं और उन्हें हर हाल में चालू रखें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page