M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर चलाया योगी बुलडोजर, किया ध्वस्त व 6 दुकानें की सील सीलिंग

, हापुड़।

गुरुवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भारी पुलिस
बल की मौजूदगी में 6 अवैध कालोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कराने के
साथ-साथ अवैध रूप से निर्मित 6 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की।
प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में
हडक़ंप मच गया है।
          हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने
बताया कि गुरुवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने गोपाल कुमार आर्य द्वारा
गांव इमटौरी बाईपास ग्रीन बेल्ट में 10000 वर्ग मीटर में की गई अवैध
प्लाटिंग,शाहिद द्वारा सामिया गार्डन कालोनी के सामने बुलन्दशहर रोड पर
6000 वर्ग मीटर,पवन कुमार गोयल द्वारा चितौली रोड पर 15000 वर्ग
मीटर,विजय कुमार मित्तल द्वारा 12000 वर्ग मीटर,हाजी अययूब,शाहिद मन्सूरी
द्वारा चितौली रोड पर करीब 4000 वर्ग मीटर व चितौली रोड पर ही शाहनवाज
द्वारा करीब 8000 वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कालोनी को बुलडोजर से
ध्वस्त कराया। इसके अलावा गोयना हापुड़ पर तेजपाल सिंह द्वारा अवैध रूप
से निर्मित की गयी 6 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की।
             इस अवसर पर सक्षम अधिकारी पीके शर्मा,प्रभारी प्रवर्तन
प्रवीण कुमार,अवर अभियंता राकेश तोमर,पीयूष जैन व प्राधिकरण का सचल दस्ता
मौजूद रहा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page