बंद मकान में लाखों की चोरी

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला नवरंगपुरी में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी और गहने चोरी करके ले गए। जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला नवरंगपुरी निवासी आरती ने बताया कि मश वह अपनी मां को दवा दिलाने के लिए हापुड़ गई थी। घर पर उसका बेटा अमन था। दोपहर को अमन घर का ताला लगाकर पास में रहने वाली अपनी चाची के घर चला गया। शाम को जब वह घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़िता का कहना है कि चोर हजारों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए है। वहीं पुलिस अभी तक पिछले दिनों हाईवे पर शोरूम और दिनेश कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है।
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।













15 Comments