ATMS College of Education Menmoms
HapurUttar PradeshUttrakhand

Hapur News : डब्ल्यूएचओ पर्यवेक्षक ने विशेष क्षय रोगी खोज अभियान के कार्य को जांचा

Hapur News : डब्ल्यूएचओ पर्यवेक्षक ने विशेष क्षय रोगी खोज अभियान के कार्य को जांचा
-पिलखुवा सीएचसी पर डीटीओ द्वारा सभी इंडीकेटर्स की समीक्षा

जनपद में 15 मई से शुरू हुए 21 कार्य दिवसीय विशेष क्षय रोगी खोज अभियान के नौवें दिन बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के पर्यवेक्षक पहुंचे डा.उमर अकील हैदर ने डूहरी और गांव खैरपुर खैराबाद स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचकर आयोजित कैंप के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
डब्ल्यूएचओ पर्यवेक्षक डा. हैदर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नोटिफिकेशन, कोमॉबिडिटी, डीबीटी और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग समेत टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के सभी नौ इंटीकेटर्स की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डा. हैदर ने संतोष जाहिर करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और अधिक से अधिक क्षय रोगी खोजे जाने पर जोर दिया। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए सबसे जरूरी है कि रोगी के अधिक से अधिक संपर्क की भी तत्काल जांच कराई जाए और यदि किसी में क्षय रोग की पुष्टि होती है तो तत्काल उपचार शुरू कराया जाए।
उधर, ततारपुर स्थित गुरूकुल महाविद्यालय में टीबीएचवी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम रही, लेकिन सभी की स्क्रीनिंग हुई। सभी को टीबी के लक्षणों के संबंध में जानकारी दी गई। जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने बुधवार को आरिफपुर मढैया और सरावनी गांव में आयोजित कैंप का पर्यवेक्षण किया। सुशील चौधरी ने बताया कि आरिफपुर मढैया गांव में बुधवार को आयोजित कैंप के दौरान पांच संभावित रोगी चिन्हित किए गए हैं। सरावनी गांव में तीन संभावित रोगियों को स्पुटम जांच के लिए कंटेनर उपलब्ध कराया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page