M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
GarhNewsUttar Pradesh

परिचालक ने सवारी युवती से की अश्लील हरकत कर दी अपहरण की धमकी

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ से अमरोहा जा रही युवती के साथ रोडवेज बस में परिचालक ने अश्लील हरकत करते हुए अपहरण की धमकी दी। पीडि़ता ने सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी परिचालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: Check your Typing Speed

जनपद अमरोहा निवासी एक युवती बताया कि 14 अक्तूबर 2022 को वह सोहराब गेट डिपो मेरठ से गजरौला जाने के लिए रोडवेज बस में बैठी थी। गढ़ क्षेत्र में गांव पौपाई और दौताई के बीच बस का परिचालक विपिन कुमार निवासी मेरठ उसके पास आकर बैठ गया। जिसने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराने का प्रयास किया। विपिन कुमार ने उसे गजरौला न उतारने और अपने साथ लखनऊ तक ले जाने की धमकी भी दी।

पीडि़ता ने बताया कि नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास चालक ने सवारी उतारने के लिए बस रोकी, तो वह भी बस से कूद गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने बस को वहीं रुकवा लिया। उसने लोगों को परिचालक के व्यवहार और अभद्रता के बारे में जानकारी दी, तो लोगों ने परिचालक को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Jobs: UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी



लेकिन मौके का उठाकर चालक व परिचालक बस समेत भाग निकलने में कामयाब हो गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।



कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।



ये भी पढ़ें: Jobs: India Post GDS भर्ती 2023, 12828 पदों पर करें आवेदन











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page