ATMS College of Education Menmoms
News

पशु लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार, 66 हजार व बाईक बरामद

हापुड़। थाना बाबूगढ क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व घटित पशु व्यापारी से लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने पशु तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटे हुए 66 हजार रुपए व बाईक बरामद की।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र में 29 अप्रैल को पशु व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी।

थाना बाबूगढ व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक सप्ताह पूर्व थाना बाबूगढ क्षेत्र में पशु व्यापारी के साथ घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 बदमाशों मोहित कुमार , प्रियांशु निवासी ग्राम सिसौली थाना मुण्डाली जनपद मेरठ व कपिल निवासी ग्राम भावनपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट से सम्बन्धित 66 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है।

सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जिनके द्वारा जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र में भी लूट की घटना करना स्वीकार किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page