ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

बारिश से सुहाना हुआ मौसम , तीन मई तक बारिश के आसार

हापुड़ रविवार की सुबह बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मौसम करवट दिखा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों की हवाओं की दिशा बदल गई है, जिससे तापमान में रोज गिरावट आ रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.

रविवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। रविवार को गर्मी से राहत और छुट्टी के कारण पार्क और बाजारों में खासी चहल-पहल रही। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन मई तक बादल छाए रहेंगे। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मई के पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश व तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह व शाम ठंडक महसूस होगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव से मौसम में बदलाव हो रहा है. पहाड़ों में बदलते मौसम से मैदानी इलाकों को भी राहत मिल रही है। तीन मई तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page