ATMS College of Education Menmoms
HapurMeerutNewsUttar Pradesh

मेरठ के व्यापारी को उठाने गई हापुड़ पुलिस की टीम पर हो सकती है कार्यवाही

हापुड़। मेरठ में वारंटी व्यापारी को उठाने गई हापुड़ पुलिस की टीम पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई है, लेकिन जांच के बाद मामले में गाज गिर सकती है। चर्चा है कि पुलिस के साथ वादी के अलावा कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। मेरठ पुलिस चेतन प्रकाश के घर में बनाई गई वीडियो की जांच कर रही है, ऐसे में हापुड़ पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गौरतलब है कि मेरठ में वारंटी प्रमोद गर्ग को पकड़ने गई हापुड़ पुलिस जमानती वारंटी उसके भाई चेतन प्रकाश को गाड़ी में लेकर आ रही थी।

पुलिस के पीछे आ रही उनकी पत्नी चित्रा व भतीजे मोहित गर्ग की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से टीपीनगर और खरखौदा थानों में तहरीर दी गई है। मेरठ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो अभी तक जांच में सामने आया है कि हापुड़ से 5 पुलिसकर्मियों के अलावा उनके साथ वादी संजीव अग्रवाल व हापुड़ के रहने वाले कुछ लोग भी शामिल थे। ऐसे में जांच के बाद हापुड़ पुलिस के अलावा इन लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि मेरठ पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page