M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh
Trending

महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए बनाये जायेंगे पिंक बूथ

हापुड़। नगर निकाय चुनाव में इस बार महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती होगी और महिलाएं ही मतदान करेंगी। पिंक बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों की होगी।

जिले में 11 मई को तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के लिए मतदान होना है। इसके लिए 101 वार्डों में 113 केन्द्रों पर 357 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जहां 347377 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगगे। इस बार पहली बार निकाय चुनाव में प्रत्येक पालिका में एक पिंक बूथ बनाए जाने की भी तैयारी है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम को अपने नगर पालिका में पिंक बूथ स्थापित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। पिंक बूथ के बाहर गुलाबी रंग से पेंट कराया जायेगा। साथ ही यहां महिला कर्मचारियों और महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती होगी।

सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे

निकाय चुनाव के दौरान जिले के सभी 113 केन्द्रों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाऐंगे। जहां मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सेल्फी ले सकेंगे और सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक कर सकेंगे।

व्हील चेयर की भी रहेगी व्यवस्था

च्ुनाव के दिन सभी मतदान केन्द्रों पर बिजली, पानी, शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।



सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की तरह से नगर पालिका केन्द्रों पर पिंक बूथ बनाए जाने की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके लिए संबंधित एसडीएम को पिंक बूथ का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया है। मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जायेगा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page