ATMS College of Education Menmoms
News

मौत के मु़ंह से निकलकर वापस हापुड़ पहुंचें दो दोस्त, परिजनों ने ईश्वर का किया धन्यवाद

हापुड़। हापुड़ निवासी दो दोस्त नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे दो दोस्त अचानक खाई में पैर फिसलने से गिर गए। सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें सकुशल बाहर निकाला और दोनों दोस्त वापस हापुड़ लौट आए। परिजनों ने ईश्वर का धन्यवाद किया।

डायल 112 के माध्यम से कोतवाली मल्लीताल को सूचना प्राप्त हुई कि मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धामपुर बेंड के पास 2 पर्यटक मुख्य मार्ग से नीचे (करीब 20 फिट) गिर गए है।
सूचना पाकर क्षेत्र में मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्रीमती विभा दीक्षित भी तत्काल मौके पर पहुंची और उनके नेतृत्व में कोतवाली मल्लीताल के एस.एस.आई. दीपक बिष्ट, आरक्षी राकेश जोशी, आरक्षी दीपक बवाडी, आरक्षी दीपक नेगी द्वारा त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया तथा मुख्य मार्ग से लगभग 20 फीट नीचे गहरी खाई में गिरे पर्यटको की पहचान

को सकुशल रेस्क्यू कर गहरी खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
पर्यटकों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी देव व्रत शर्मा, पुत्र बी.डी. शर्मा व मुकेश कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी उपरोक्त पर्यटक जो नैनीताल भ्रमण पर आए थे वापसी में नैनीताल से अपने घर जाते समय कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से महज 500 मीटर आगे धामपुर बैंड के पास उनके द्वारा अपने वाहन को रोककर उनमें से एक पर्यटक पेशाब करने हेतु मुख्य मार्ग के नीचे उतरा था कि अचानक पैर फिसलने से व गहरी खाई में जा गिरा और जब उसकी मदद को दूसरा पर्यटक खाई में उतरा तो वह भी उसी खाई में जा गिरा। आनन-फानन में वहां मौजूद तीसरे पर्यटक द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई, तो नैनीताल पुलिस द्वारा तात्कालिक रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बाहर निकाला । दोनों दोस्त सकुशल अपने घर वापस लौट आएं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page