M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

Dainik Rashifal : मेष, वृषभ और मिथुन राशि वाले लोगों को आज मिल सकती है कामयाबी

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के अनुसार, आज 23 अप्रैल 2023, रविवार के दिन कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातकों का जीवन भागदौड़ भरा भी रह सकता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा, व्यापार में नई साझेदारी शुरू होने से लाभ प्राप्त होगा, किसी अपने के आने से मन प्रसन्न रहेगा, विशेष कार्य के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।पहले से चली आ रही कोई महतवपूर्ण कार्य की योजना बिगड़ सकती है। सम्मान में हानि उठानी पड़ सकती है, लेन-देन साझेदारी सोच विचार कर शुरू करें, शत्रुओं से सावधान रहें, व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, अपनी वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज आपका मन अशांत रहेगा, शरीर में थकावट और चिड़चिड़ाहट रहेगा, प्रशासनिक कार्य में रुकावट आएगी, पत्नी से मतभेद बनेंगे, किसी बात के चलते समाज में आपके सम्मान में कमी आएगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। आज वाहन आदि की यात्रा से बचें, आकस्मिक दुर्घटना आदि का योग बन सकता है, पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहेगा, आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव रहेगा, पेट दर्द हो सकता है, किसी पुराने मतभेद के कारण परिवार में कलह हो सकती है।



सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज आपको किसी के सहयोग से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है, पारिवारिक सदस्यों से कार्य में सहयोग मिलेगा, किसी नए काम में आप धन का निवेश कर सकते हैं, व्यापारी वर्ग को कार्य में लाभ प्राप्त होगा, धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी।



कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। आज आपका धार्मिक यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है, पारिवारिक विवाद खत्म होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा, आज आपके मन में कुछ नया कार्य शुरू करने के विचार आएंगे, मित्रों के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, धन लाभ होगा, साझेदारी में सतर्कता बरतें।



तुला राशिफल (Libra Horoscope) 

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। यह समय आपके लिए ठीक नहीं चल रहा है, आपसी उलझन के कारण कोई नया अवसर हाथ से निकल जाएगा, अपनों से विवाद बढ़ेगा, मन में निगेटिव विचारों के कारण हर किसी पर संदेह आपके होते हुए कार्य को बिगाड़ देगा, वाहन चलाने से बचें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई नया काम करने का मन में विचार चल रहा है, जिसमें अड़चन आएगी, परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी, भाईयों से जमीनी विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, किसी अपने का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण मन अशांत रहेगा।



धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। आज आपके लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा, घर में किसी नए कार्य का विचार बन सकता हैं, परिवार में सभी आपको सम्मान देंगे, आपके किसी निर्णय से विशेष लाभ प्राप्त होगा, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।



मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आपको व्यापार व्यवसाय में नए सहयोग प्राप्त होंगे, मन में चल रही पुराने किसी काम की योजना पूर्ण होगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा, नए वस्तु के खरीदने का योग बन सकता है, परिवार में मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी, जीवन संगिनी का सहयोग मिलेगा।



कुंभ राशिफल  (Aquarius Horoscope)

चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन किसी कार्य की योजना न बनाएं, व्यर्थ के कामो में धन न लगाएं, हानि उठानी पड़ सकती है, किसी भी समझौते या साझेदारी में न पड़े, अपनों के व्यवहार से मन अशांत रहेगा, वाद-विवाद से बचें, प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य में परिवर्तन होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, मित्रों और परिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा, कार्य में मतभेद के कारण वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, वाणी पर संयम रखें, कुछ बातों को नजरंदाज करें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नए कार्य के अवसर प्राप्त होंगे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page