ATMS College of Education Menmoms
News

मोदी और योगी सरकारों में किए जा रहे विकास कार्यों के चलते निकाय चुनावों में होगी भाजपा की रिकार्ड तोड़ जीत – भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया

हापुड़। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों में किए जा रहे विकास कार्यों के चलते निकाय चुनावों में होगी भाजपा की रिकार्ड तोड़ होगी‌। लोकसभा में यूपी से सारी सीट जीतकर मोदी पुनः पीएम बनेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष यहां हापुड़ के फ्री गंज रोड़ स्थित क्राउन पैलेस में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी व भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण की नगराध्यक्ष राखी शर्मा द्वारा किए स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार से दो गुना सीटों पर जीत हासिल करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जो दशा और दिशा बदलने का काम किया है, उसके लिए हमें पिछली बार की तरह ही जनता का स्नेह मिलेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा सभी को समाज के बीच में रहकर कार्य करना है। इसीलिए 2014 से लगातार 2022 तक हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कहा दूसरे दल जनता के बीच नहीं जाते, हम जाते हैं और इसी तरह मेहनत करते रहना है। विपक्षी दलों के एकजुट होने पर होने कहा कि जनता इस बात को जानती है कि ये दल चुनाव की घोषणा होने के बाद लोगों के बीच में आते हैं, इसके बाद कोई नहीं आता है। हमारा सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे पीएम मिले हैं। यूपी को योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम मिला है।भाजपा सर्व समाज की पार्टी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page