M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन ने की ब्रजघाट पर भगवान परशुराम घाट बनाने की मांग

घाट पर भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा लगवाने की मांग

हापुड़। गुरुवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा से मुलाकात की,
सर्वप्रथम वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन यूपी इंडिया के पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज की ओर से जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जनपद हापुड़ के बृजघाट पर भगवान परशुराम घाट बनवाए जाने व भगवान परशुराम की प्रतिमा घाट पर लगवाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया,
जिसमें जिलाधिकारी को उन्होंने पूर्व में वर्ल्ड ब्राह्मण फ़ेडरेशन यूपी इंडिया द्वारा पत्राचार द्वारा दी गई जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि डॉ अरुण कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा आपके कार्यालय को दिनांक 10/11/2022 को ब्रजघाट पर एक घाट का नाम भगवान परशुराम घाट व जगह चिन्हित कर घाट पर भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए जाने के लिए पत्र भेजकर अनुरोध किया गया था, पूर्व में श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्राचार भी किया गया था, इस पर जिलाधिकारी ने अपने द्वारा शासन को जानकारी देने की बात कही।
इस अवसर पर पंडित गोपाल शर्मा प्रदेश महामंत्री, पंडित आशीष शर्मा मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी, डॉ.एस.के कौशिक जिला संरक्षक, श्री नवरत्न त्यागी जिला संरक्षक, पंडित लोकेश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page