M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurHealthNewsUttar Pradesh

वायरल और खांसी की चपेट में आ रहे 5 साल तक के बच्चे

हापुड़। 5 साल तक के बच्चे वायरल और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। 103 डिग्री तक बुखार से बच्चों की सेहत गिर रही है, तीन से चार दिन में तापमान नियंत्रित हो पा रहा है। जबकि पूरी तरह ठीक होने में 6 से 7 दिन लग रहे हैं। वहीं, खांसी दो सप्ताह तक भी पीछा नहीं छोड़ रही। आंखों में पानी और कान में दर्द बच्चों के परेशानी का सबब बन रहा है।

सीएचसी हापुड़ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 समरेन्द्र राय ने बताया कि 1 सप्ताह के अंदर बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। दवा देने के तीन से चार घंटे में फिर बुखार 103 या इससे अधिक पहुंच रहा है। वायरल बुखार ही बच्चों को सबसे अधिक परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीमार बच्चों को घर पर अपनी मर्जी से दवाएं न दें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही एंटीबॉयोटिक दवा दी जा रही है, सामान्य पैरासिटामॉल से भी बच्चे ठीक हो रहे हैं। खांसी अधिक होने के कारण सांस की नली में सूजन बन रही है, जिसके चलते बच्चों को सांस लेने में भी समस्या हो रही है। ऐसे बच्चों को भांप दिलाने की सलाह दी जा रही है, साथ ही दवाएं भी दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बुखार के साथ-साथ बच्चों के आंखों में पानी और कान में दर्द की परेशानी भी आ रही है। जिन बच्चों को जुकाम है, ऐसे बच्चों में ये बीमारियां अधिक मिल रही हैं। घर-घर में बीमार बच्चों की भरमार है, बुखार के कारण चिड़चिड़े हुए बच्चे खाना पीना भी छोड़ रहे हैं।

बच्चों के लिए सीरप है उपलब्ध

इन दिनों बच्चों में बुखार, जुकाम ज्यादा फैल रहा है, बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में ऐसे बच्चों को बेहतर उपचार दे रहे हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में सीरप उपलब्ध है। – डॉ0 सुनील त्यागी, सीएमओ

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page