ATMS College of Education Menmoms
News

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करनें के विरोध में हापुड़ के कांग्रेसियों ने लिया “सत्याग्रह कार्यक्रम” में हिस्सा

हम अम्न चाहते हैं मगर जुल्म के खिलाफ गर जंग लाजिमी है तो फिर जंग ही सही – अभिषेक गोयल

हापुड़। हापुड़ शहर के कांग्रेस जन दिल्ली राजघाट पहुंचे और राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने के विरोध में बुलाए गए सत्याग्रह में हिस्सा लिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही चरम सीमा पर हैं। केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है देश की संवैधानिक संस्थाओं CBI, ED का दुरुपयोग कर रही है।हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला हुई हैं। इतना ही नहीं जिस कदर हमारे नेता अदानी मामले में देश के प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार को घेर रहे है और लगातार उनसे सवाल पूछ रहे है। जिस कारण भाजपा राहुल गांधी पर बदले की भावना से असंवैधानिक कार्यवाही कर रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि बीजेपी कान खोल कर सुन ले, हमारे नेता राहुल गांधी के साथ देश का हर कांग्रेसी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, सेवादल जोनल सह सचिव राहुल शर्मा, वाई के शर्मा, गौरव गर्ग, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव विक्की शर्मा आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page